brahmakumaris Betul
SUMMER CAMP 2025 ”RAJYOGI KIDS”
मूल्यों के प्रोत्साहन हेतु बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन
बैतूल – नैतिक चारित्रिक आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लक्ष्य को लेकर ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा चाइल्ड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कैंपराजयोगी किड्स का आयोजन किया जा गया।ब्रह्माकुमारीज के भाग्य विधाता भवन में 6 दिवसीय आवासीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर में 8 वर्ष से 15 वर्ष तक की उम्र के लगभग 86 बच्चों ने इस कैंप में व्यक्तित्व विकास की कला सीखी । बच्चों को अपने जीवन में समाज के अंदर आने वाली अनेक चुनौतियों को सफलतापूर्वक सामना करने में के लिए शांति ,प्रेम ,आपसी सहयोग की भावना टीम स्पिरिट, देश प्रेम की भावना और कठिन परिस्थितियों में भी संतुलन बनाए रखने के गुणों की नितांत आवश्यकता होगी। इन गुणों को भरने के लिए अनेक प्रकार के एक्टिविटीज प्रतियोगिताएं मोटिवेशनल स्पीच तथा खेलकूद व्यायाम योग मेडिटेशन आदि अनेक प्रकार की विधियों से बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। इस कैंप के दौरान सुबह 6:00 बजे से बच्चे उठ जाते हैं । सुबह से दोपहर 1:00 बजे तक भाग्य विधाता भवन में विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हैं। जिनमें इनको भाषण कला वेस्ट को बेस्ट बनाने की कला चित्रकला संगीत कला नृत्य कला एवं सामान्य ज्ञान द्वारा प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि शाम 4:00 बजे के बाद उन्हें खंजनपुर में ब्रम्हाकुमारी आनंद सरोवर गार्डन में ले जाया जाता है जहां सभी बच्चे सुंदर गार्डन में रात्रि 8:00 बजे तक खेलकूद प्रतियोगिता आदि कर मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनने का गुण सीखते हैं। पिछले 3 वर्षों भी यह सफल आयोजन किया गया था। सभी बच्चे बहुत खुशी खुशी आनंद पूर्वक इस आयोजन में भाग लेते हैं । इस समर कैंप को कराने के लिए गुजरात वापी से मोटिवेशनल स्पीकर ब्रम्हाकुमारी सोनम बहन मुख्य वक्ता के रूप में पधारी जिन्होंने बच्चों को विभिन्न विषयों पर क्लासेस एक्टिविटीज कराई। बच्चों को स्पोर्ट्स एक्टिविटीज कराने के लिए विशेष रुप से अनूपपुर से कमलेश देवकते ने जो कि स्पोर्ट्स टीचर है बच्चों को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जिसमें नृत्य ड्रामा गायन आदि गतिविधियां सम्मिलित हैं ।ब्रह्माकुमारी मालती बहन ने बताया की यह आयोजन ब्रह्माकुमारीज के शिक्षा प्रभाग एवं खेल प्रभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया है क्योंकि ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम बैतूल क्षेत्र में काफी लोकप्रिय होते हैं तथा इस आयोजन को लेकर के एवं ब्रह्माकुमारीज की सेवाओं को देखते हुए बच्चों के माता-पिता और बच्चे सारे वर्ष इस आयोजन की प्रतीक्षा करते हैं। आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित क्लासेस अल्पविराम परीक्षाओं के भय से मुक्ति इनर ब्यूटी आदि विषयों और खेलकूद के अनेक नामों से भरा यह शिविर बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत जरूरी है। कार्यक्रम में समर कैंप में हिस्सा लेने वाले बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें जल संरक्षण और मोबाइल एडिक्शन पर ड्रामा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सभी ने जल को संरक्षित करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीके मालती दीदी, बीके सोनम बहन, बीके अरुणा, बीके हेमलता, बीके अर्चना, बीके सविता, बीके स्वाति, स्पोर्ट्स टीचर कमलेश देवकते, रश्मि बाथरे,नेहा डहरिया सहित सभी बच्चों के अभिभावक और ब्रह्मकुमारीज से जुड़े भाई बहन सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।
Betul
विशाल आदिवासी सम्मेलन 2026 | ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल
आदिवासियों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण भी आवश्यक – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
आदिवासियों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण भी आवश्यक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल द्वारा आयोजित ‘विशाल आदिवासी महासम्मेलन’ में महामहिम राष्ट्रपति का ऐतिहासिक सम्बोधन
बैतूल: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा बैतूल में आयोजित ‘विशाल आदिवासी महासम्मेलन’ में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महामहिम राष्ट्रपति ने दीप प्रज्वलन कर तथा झंडा व कलश देकर सामाजिक जागृति अभियान का भव्य शुभारंभ किया।
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि केवल आर्थिक विकास से किसी समाज का पूर्ण उत्थान संभव नहीं है। वास्तविक और स्थायी सशक्तिकरण के लिए आर्थिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां व सम्बोधन:
-
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बैतूल में माननीय राष्ट्रपति का शुभागमन, आदिवासियों के समग्र उत्थान और कल्याण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
-
केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके: उन्होंने राष्ट्रपति जी की प्रेरक जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक साधारण आदिवासी कन्या से अपनी कर्मठता के बल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचना पूरे जनजातीय समाज के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है।
-
स्वागत भाषण (बी. के. मंजू बहन): ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल क्षेत्र की निदेशिका एवं महासम्मेलन की सूत्रधार बी. के. मंजू ने राष्ट्रपति जी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके बैतूल आगमन से संपूर्ण क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
-
सम्मेलन का उद्देश्य (बी. के. शैलजा बहन): भोपाल सबज़ोन की क्षेत्रीय निदेशिका बी. के. शैलजा ने सम्मेलन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताया कि समाज को सशक्त, नशा मुक्त, स्वच्छ, अंधविश्वास मुक्त और व्यसन मुक्त बनाने के संकल्प के साथ यह महासम्मेलन आयोजित किया गया है।
-
सांस्कृतिक प्रस्तुति: अनहद कला संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पार पारंपरिक आदिवासी गीत की तर्ज पर तैयार विशेष स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रपति जी का आत्मीय स्वागत किया।
विशिष्ट उपस्थिति
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (बैतूल प्रभारी) श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, ब्रह्माकुमारीज़ न्यायविद् प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बी. के. नथमल मंचासीन रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन ब्रह्माकुमारीज़ शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजक बी. के. लीना ने किया।
Betul
बैतूल मे आयोजित ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन की अकाउंट ट्रेनिंग के समापन में पहुंचे सांसद डी डी ऊईके
बैतूल – ब्रह्मा कुमारीज के बैतूल स्थित भाग्य विधाता भवन में भोपाल जोन की टीचर बहनों एवं भाइयों के लिए तीन दिवसीय अकाउंट ट्रेनिंग का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के समापन पर बैतूल हरदा क्षेत्र के माननीय सांसद भ्राता डी डी उइके सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी ब्रह्माकुमारी बहनों से मुलाकात की तथा उन्हें ट्रेनिंग संपन्न होने तथा आगे की ईश्वरीय सेवाओं के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की। बैतूल सेवा केंद्र पर भोपाल जोन की बहनों को अकाउंट में प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल से बी के दीपेन भाई, ग्वालियर से बी के ज्योति बहन, एवं बैतूल से बी के तरुण भाई उपस्थित रहे। तीनों प्रशिक्षकों ने आर्थिक जगत के विभिन्न विषयों को लेकर ट्रेनिंग में सम्मिलित सभी बहनों और भाइयों को प्रशिक्षण दिया। सभी ट्रेनिंग के दौरान आध्यात्मिक पालन भी मिले इस लक्ष्य से वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका आदरणीय पंचशील बहन जी ट्रेनिंग में मुख्य रूप से उपस्थित रही। वही बैतूल सेवा केंद्र प्रभारी बी के मंजू बहन जी एवं सुनीता बहन जी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग में पधारे भाई बहनों की ठहरने भोजन इत्यादि की अति उत्तम व्यवस्था की गई।
Betul
खुशियों का पासवर्ड | PASSWORD OF HAPPYNESS |1st session | Dr SACHIN PARAB | Betul | 16/03/24
-
Betul3 years agoअंतिम समय की तैयारी | BK Sharda Didi
-
Betul3 years agoखुशियों का पासवर्ड | PASSWORD OF HAPPYNESS |1st session | Dr SACHIN PARAB | Betul | 16/03/24
-
Betul3 years agoDe addiction training | Nasha Mukt Bharat Abhiyan | Dr Sachin Parab | 16/03/24
-
Betul2 years agoबैतूल मे आयोजित ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन की अकाउंट ट्रेनिंग के समापन में पहुंचे सांसद डी डी ऊईके
-
Betul2 years agoLecture on Mind Management by Rajyogi Atmaprakash
-
Betul3 months agoविशाल आदिवासी सम्मेलन 2026 | ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल
















