Multai
कैबिनट मंत्री सुखदेव पांसे का ब्रह्माकुमारीज के सेवाकेंद्र पर हुआ सम्मान
ब्रह्माकुमारीज के मुलताई सेवाकेंद्र पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया . इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री भ्राता सुखदेव पांसे जी का कैबिनेट मंत्री बनने पर स्वागत किया गया
इस कार्यक्रम में भ्राता सुखदेव पांसे जी ने ब्रह्माकुमारीज संस्था के साथ के अपने अनुभवों को साँझ किया की किस तरह से वो इस संस्थान से वर्षो से जुड़े हुए है और संस्थान की अनेक गतिविधियों में शामिल होकरके योगी आत्माओ का सानिध्य प्राप्त करते रहे है . साथ ही उन्होंने संस्थान के कार्यो के की प्रशंसा करते हुए कहा की यह बहुत ही श्रेष्ठ कार्य है और इस पुनीत कार्य में तन मन धन जिस भी प्रकार से मेरे सहयोग की आवश्यकता होगी मै हर प्रकार से तत्पर रहूँगा .
कार्यक्रम में बैतूल से पधारी ब्रह्माकुमारी मंजू बहनजी ने सभी को तनाव प्रबंधन के विषय में बताया की कैसे राजयोग का अभ्यास कर हम तनाव मुक्त रह सकते है साथ ही बहनजी ने मंत्री महोदय को मुख्यालय माउंट आबू पधारने का निमंत्रण भी दीया .भ्राता सुखदेव पांसे जी ने ईश्वरीय सौगात और ब्रह्माभोजन स्वीकार कर सभी से विदाई ली .
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा , संतोष अग्रवाल (नगर सेठ ) ब्रह्माकुमारी मंजू बहन (बैतूल सेवाकेंद्र) ब्रह्मकुमारी सुनीता बहन सारणी सेवाकेंद्र , ब्रह्माकुमारी मालती बहन मुलताई सेवाकेंद्र , नंदकिशोर भाई और शहर के कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे .
-
Betul3 years agoअंतिम समय की तैयारी | BK Sharda Didi
-
Betul3 years agoखुशियों का पासवर्ड | PASSWORD OF HAPPYNESS |1st session | Dr SACHIN PARAB | Betul | 16/03/24
-
Betul3 years agoDe addiction training | Nasha Mukt Bharat Abhiyan | Dr Sachin Parab | 16/03/24
-
brahmakumaris Betul1 year agoSUMMER CAMP 2025 ”RAJYOGI KIDS”
-
Betul2 years agoबैतूल मे आयोजित ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन की अकाउंट ट्रेनिंग के समापन में पहुंचे सांसद डी डी ऊईके
-
Betul2 years agoLecture on Mind Management by Rajyogi Atmaprakash
-
Betul3 months agoविशाल आदिवासी सम्मेलन 2026 | ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल









