Connect with us

Betul

भाग्यविधाता भवन उद्घाटन समारोह

Published

on

बैतूल का आध्यात्मिक भाग्य बदलेगा भाग्यविधाता भवन

सांसद, विधायक, एसपी समेत देश भर के ब्रह्माकुमारी संस्थान के सदस्य उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

बैतूल। आजादी के अमृत महोत्सव पर आज रविवार को उद्घाटित भाग्यविधाता भवन बैतूल का आध्यात्मिक भाग्य बदलने में सहायक होगा। यह कहना था उन सभी लोगों का जो आज सुबह बालाजीपुरम रोड पर ब्रह्माकुमारीज के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे।
बैतूल से 3 किमी दूर बैतूलबाजार रोड पर बहुत विशाल और खूबसूरत भवन व आडिटोरियम ब्रह्माकुमारीज संस्थान व्दारा बनाया गया है। इस भवन का विधिवत उद्घाटन सुबह 11 बजे आज 20 मार्च रविवार को हुआ। संस्था का झंडा फहराकर, आरती उतारकर उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन समारोह में संस्था के मुख्यालय माऊंट आबू से संस्था के कार्यकारी सचिव मृत्युंजय भाई, अंतर्राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर उषा दीदी , भोपाल जोन प्रभारी अवधेश बहनजी शामिल थे। इसके अलावा बैतूल के स्थानीय अतिथियों में सांसद डीडी उइके, विधायक व्दय निलय डागा और डा योगेश पंडागरे, पुलिस अधीक्षक सिमालाप्रसाद, एसडीओपी नितेश पटेल, अरूण किलेदार, राजीव खंडेलवाल, राजू गुप्ता, परमजीत सिंह बग्गा सुनील व्दिवेदी, पिंटू परिहार, डा मनीष लश्करे, डा दीप साहू, ऋषिराम सरले समेत 3 हजार से अधिक ब्रह्माकुमारी भाई-बहन आदि शामिल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ बैतूल जिले के सबसे बड़े आडिटोरियम में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस आडिटोरियम में एक मंच दो फ्लोर के लिए बनाया गया है और करीब दो हजार लोगों की बैठक व्यवस्था इसमें बताई गई है। दीप प्रज्वलन के साथ बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में सभी का स्वागत करते हुए बैतूल जिला प्रमुख मंजू दीदी ने बताया कि पूरे विश्व के 137 देशों में करीब दस लाख समर्पित बहनें इस संस्था के सेवा कार्यों से जुड़ी हैं। कार्यक्रम का संचालन..दीदी कर रहीं थीं।

मुख्य वक्ता के रूप में संस्था के कार्यकारी सचिव मृत्युंजय भाई ने कहा कि बैतूल में इतना विशाल और भव्य भवन बनना गौरव की बात है और समस्त स्थानीय लोगों के प्रयास व संकल्प से यह कार्य सिध्द हुआ है। माऊंट आबू से आई उषा दीदी ने क्रोध, अशांति आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कैसे हम मन को पवित्र कर स्वयं को शिव बाबा से जोड़ सकते हैं यह भी बताया। दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन के अंत में एक मिनट का ध्यान भी कराया।

स्थानीय अतिथियों में सांसद डीडी उइके ने जहां संस्था की गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहने के साथ माऊंट आबू के अनुभव भी बताए। वहीं विधायक व्दय निलय डागा और डा योगेश पंडागरे ने संस्था के भवन और सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हर कदम पर इस पुनीत अभियान में साथ हैं। एसपी सिमालाप्रसाद ने कहा कि वे बचपन से ब्रह्माकुमारीज के सेवा कार्यों से प्रभावित हैं। बैतूल में भी निरंतर बहनों के माध्यम से सेवा कार्यों की जानकारी मिलती रहती है। भोपाल से आई अवधेश दीदी ने भी ज्ञानवर्धक बातें बताकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ब्रह्माकुमारी बैतूल की सुनीता दीदी ने बताया दो दिवसीय कार्यक्रम में सम्मान समारोह और समर्पण समारोह भी होगा। सोमवार 21 मार्च की शाम गीता ज्ञान का अद्भुत कार्यक्रम होगा।

Betul

विशाल आदिवासी सम्मेलन 2026 | ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल

Published

on

Brahmakumaris Betul Dwara Vishal Aadiwasi Sammelan Ka Aayojan

आदिवासियों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण भी आवश्यक – राष्ट्र‌पति द्रौपदी मुर्मु

आदिवासियों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण भी आवश्यक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल द्वारा आयोजित ‘विशाल आदिवासी महासम्मेलन’ में महामहिम राष्ट्रपति का ऐतिहासिक सम्बोधन

बैतूल: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा बैतूल में आयोजित ‘विशाल आदिवासी महासम्मेलन’ में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महामहिम राष्ट्रपति ने दीप प्रज्वलन कर तथा झंडा व कलश देकर सामाजिक जागृति अभियान का भव्य शुभारंभ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि केवल आर्थिक विकास से किसी समाज का पूर्ण उत्थान संभव नहीं है। वास्तविक और स्थायी सशक्तिकरण के लिए आर्थिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां व सम्बोधन:

  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बैतूल में माननीय राष्ट्रपति का शुभागमन, आदिवासियों के समग्र उत्थान और कल्याण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके: उन्होंने राष्ट्रपति जी की प्रेरक जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक साधारण आदिवासी कन्या से अपनी कर्मठता के बल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचना पूरे जनजातीय समाज के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है।

  • स्वागत भाषण (बी. के. मंजू बहन): ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल क्षेत्र की निदेशिका एवं महासम्मेलन की सूत्रधार बी. के. मंजू ने राष्ट्रपति जी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके बैतूल आगमन से संपूर्ण क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

  • सम्मेलन का उद्देश्य (बी. के. शैलजा बहन): भोपाल सबज़ोन की क्षेत्रीय निदेशिका बी. के. शैलजा ने सम्मेलन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताया कि समाज को सशक्त, नशा मुक्त, स्वच्छ, अंधविश्वास मुक्त और व्यसन मुक्त बनाने के संकल्प के साथ यह महासम्मेलन आयोजित किया गया है।

  • सांस्कृतिक प्रस्तुति: अनहद कला संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पार पारंपरिक आदिवासी गीत की तर्ज पर तैयार विशेष स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रपति जी का आत्मीय स्वागत किया।

विशिष्ट उपस्थिति

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (बैतूल प्रभारी) श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, ब्रह्माकुमारीज़ न्यायविद् प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बी. के. नथमल मंचासीन रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन ब्रह्माकुमारीज़ शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजक बी. के. लीना ने किया।

Continue Reading

Betul

Lecture on Mind Management by Rajyogi Atmaprakash

Published

on

By

जीवन में खुशियों आधार है मन प्रबंधन – राजयोगी आत्मप्रकाश
बैतूल – अगर हम अपने जीवन में खुश रहना चाहते हैं, सुखी रहना चाहते हैं, और जीवन का पूर्ण आनंद लेना चाहते हैं तो सर्वप्रथम हमें अपने मन का प्रबंध करना सीखना होगा। मन में उत्पन्न होने वाले विचार अगर नकारात्मक होंगे तो हम कभी भी जीवन को आनंदित रूप से नहीं जी सकते । यह विचार माउंट आबू राजस्थान से पधारे राजयोगी ब्रह्माकुमार आत्मप्रकाश भाई जी ने आज ब्रह्माकुमारीज के भाग्य विधाता भवन में “मन प्रबंधन” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कहें। उन्होंने आगे कहा की राजयोग वह विधि है जिसके द्वारा हम सहज ही अपने मन का प्रबंधन कर उसे सकारात्मक दिशा दे सकते हैं, सकारात्मक विचार वह पूंजी है जिसके द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों में हम सकारात्मक रह सकते है। जिससे मन शांत रहता है विचलित नहीं होता।
दीप प्रज्वलन फोटो Caption:   दाएं से सरोज पाटिल (प्राचार्या शासकीय महाविद्यालय, आठनेर), विद्या निर्गुडकर (केंद्र निदेशक आकाशवाणी, बैतूल), मधुबाला देशमुख (अध्यक्ष, लायन क्लब,बैतूल), मीर एंथोनी (समाज सेविका),राजयोगी आत्मप्रकाश (वरिष्ठ राजयोग शिक्षक),ब्रह्माकुमारी मंजू, डॉ कृष्णा मौसिक (स्त्रीरोग विशेषज्ञ), ब्रह्माकुमारी सुनिता बहन एवं अन्य
Continue Reading

Betul

बैतूल मे आयोजित ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन की अकाउंट ट्रेनिंग के समापन में पहुंचे सांसद डी डी ऊईके

Published

on

By

बैतूल – ब्रह्मा कुमारीज के बैतूल स्थित भाग्य विधाता भवन में भोपाल जोन की टीचर बहनों एवं भाइयों के लिए तीन दिवसीय अकाउंट ट्रेनिंग का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के समापन पर बैतूल हरदा क्षेत्र के माननीय सांसद भ्राता डी डी उइके सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी ब्रह्माकुमारी बहनों से मुलाकात की तथा उन्हें ट्रेनिंग संपन्न होने तथा आगे की ईश्वरीय सेवाओं के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की। बैतूल सेवा केंद्र पर भोपाल जोन की बहनों को अकाउंट में प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल से बी के दीपेन भाई, ग्वालियर से बी के ज्योति बहन, एवं बैतूल से बी के तरुण भाई उपस्थित रहे। तीनों प्रशिक्षकों ने आर्थिक जगत के विभिन्न विषयों को लेकर ट्रेनिंग में सम्मिलित सभी बहनों और भाइयों को प्रशिक्षण दिया। सभी ट्रेनिंग के दौरान आध्यात्मिक पालन भी मिले इस लक्ष्य से वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका आदरणीय पंचशील बहन जी ट्रेनिंग में मुख्य रूप से उपस्थित रही। वही बैतूल सेवा केंद्र प्रभारी बी के मंजू बहन जी एवं सुनीता बहन जी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग में पधारे भाई बहनों की ठहरने भोजन इत्यादि की अति उत्तम व्यवस्था की गई।

Continue Reading

Brahma Kumaris Betul