Connect with us

Betul

गीता ज्ञान की एक शाम

Published

on

ब्रह्माकुमरीज़ बैतूल द्वारा गीता ज्ञान की एक शाम कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 21 मार्च 2022 को भाग्यविधाता भवन के विशाल सभाग्रह में किया गया जिसमे माउंट आबू से पधारी ब्रह्माकुमरीज़ की प्रमुख वक्ता राजयोगिनी उषा बहनजी ने अपना उद्बोधन दिया l उन्होंने कहा कि गीता हमे स्वयं की पहचान करातीहै गीता के माध्यम से परमात्मा पिता हमे हमरे अन्दर निहित गुणों की शक्तियों की पहचान करते है और हमारी आतंरिक गुणों शक्तियों को जागृत करने के लिए राजयोग सिखाते है l परमात्मा हमें ज्ञान , पवित्रता और प्रेम के आधार पर जीना सिखाते है यही सच्चे सुख का आधार है l सुख साधनों से नहीं अपितु स्वयं को सत्य रीती से जानने और परमात्मा से सम्बन्ध जोड़ने से मिलती है l इस कार्यक्रम में शहर के विशिष्ट लोगो और बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया l सभी ने कार्यक्रम की प्रशंशा की और ऐसे कार्यक्रम को पुनः आयोजित करने का आग्रह भी किया l

Betul

विशाल आदिवासी सम्मेलन 2026 | ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल

Published

on

Brahmakumaris Betul Dwara Vishal Aadiwasi Sammelan Ka Aayojan

आदिवासियों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण भी आवश्यक – राष्ट्र‌पति द्रौपदी मुर्मु

आदिवासियों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण भी आवश्यक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल द्वारा आयोजित ‘विशाल आदिवासी महासम्मेलन’ में महामहिम राष्ट्रपति का ऐतिहासिक सम्बोधन

बैतूल: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा बैतूल में आयोजित ‘विशाल आदिवासी महासम्मेलन’ में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महामहिम राष्ट्रपति ने दीप प्रज्वलन कर तथा झंडा व कलश देकर सामाजिक जागृति अभियान का भव्य शुभारंभ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि केवल आर्थिक विकास से किसी समाज का पूर्ण उत्थान संभव नहीं है। वास्तविक और स्थायी सशक्तिकरण के लिए आर्थिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां व सम्बोधन:

  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बैतूल में माननीय राष्ट्रपति का शुभागमन, आदिवासियों के समग्र उत्थान और कल्याण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके: उन्होंने राष्ट्रपति जी की प्रेरक जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक साधारण आदिवासी कन्या से अपनी कर्मठता के बल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचना पूरे जनजातीय समाज के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है।

  • स्वागत भाषण (बी. के. मंजू बहन): ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल क्षेत्र की निदेशिका एवं महासम्मेलन की सूत्रधार बी. के. मंजू ने राष्ट्रपति जी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके बैतूल आगमन से संपूर्ण क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

  • सम्मेलन का उद्देश्य (बी. के. शैलजा बहन): भोपाल सबज़ोन की क्षेत्रीय निदेशिका बी. के. शैलजा ने सम्मेलन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताया कि समाज को सशक्त, नशा मुक्त, स्वच्छ, अंधविश्वास मुक्त और व्यसन मुक्त बनाने के संकल्प के साथ यह महासम्मेलन आयोजित किया गया है।

  • सांस्कृतिक प्रस्तुति: अनहद कला संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पार पारंपरिक आदिवासी गीत की तर्ज पर तैयार विशेष स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रपति जी का आत्मीय स्वागत किया।

विशिष्ट उपस्थिति

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (बैतूल प्रभारी) श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, ब्रह्माकुमारीज़ न्यायविद् प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बी. के. नथमल मंचासीन रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन ब्रह्माकुमारीज़ शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजक बी. के. लीना ने किया।

Continue Reading

Betul

Lecture on Mind Management by Rajyogi Atmaprakash

Published

on

By

जीवन में खुशियों आधार है मन प्रबंधन – राजयोगी आत्मप्रकाश
बैतूल – अगर हम अपने जीवन में खुश रहना चाहते हैं, सुखी रहना चाहते हैं, और जीवन का पूर्ण आनंद लेना चाहते हैं तो सर्वप्रथम हमें अपने मन का प्रबंध करना सीखना होगा। मन में उत्पन्न होने वाले विचार अगर नकारात्मक होंगे तो हम कभी भी जीवन को आनंदित रूप से नहीं जी सकते । यह विचार माउंट आबू राजस्थान से पधारे राजयोगी ब्रह्माकुमार आत्मप्रकाश भाई जी ने आज ब्रह्माकुमारीज के भाग्य विधाता भवन में “मन प्रबंधन” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कहें। उन्होंने आगे कहा की राजयोग वह विधि है जिसके द्वारा हम सहज ही अपने मन का प्रबंधन कर उसे सकारात्मक दिशा दे सकते हैं, सकारात्मक विचार वह पूंजी है जिसके द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों में हम सकारात्मक रह सकते है। जिससे मन शांत रहता है विचलित नहीं होता।
दीप प्रज्वलन फोटो Caption:   दाएं से सरोज पाटिल (प्राचार्या शासकीय महाविद्यालय, आठनेर), विद्या निर्गुडकर (केंद्र निदेशक आकाशवाणी, बैतूल), मधुबाला देशमुख (अध्यक्ष, लायन क्लब,बैतूल), मीर एंथोनी (समाज सेविका),राजयोगी आत्मप्रकाश (वरिष्ठ राजयोग शिक्षक),ब्रह्माकुमारी मंजू, डॉ कृष्णा मौसिक (स्त्रीरोग विशेषज्ञ), ब्रह्माकुमारी सुनिता बहन एवं अन्य
Continue Reading

Betul

बैतूल मे आयोजित ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन की अकाउंट ट्रेनिंग के समापन में पहुंचे सांसद डी डी ऊईके

Published

on

By

बैतूल – ब्रह्मा कुमारीज के बैतूल स्थित भाग्य विधाता भवन में भोपाल जोन की टीचर बहनों एवं भाइयों के लिए तीन दिवसीय अकाउंट ट्रेनिंग का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के समापन पर बैतूल हरदा क्षेत्र के माननीय सांसद भ्राता डी डी उइके सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी ब्रह्माकुमारी बहनों से मुलाकात की तथा उन्हें ट्रेनिंग संपन्न होने तथा आगे की ईश्वरीय सेवाओं के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की। बैतूल सेवा केंद्र पर भोपाल जोन की बहनों को अकाउंट में प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल से बी के दीपेन भाई, ग्वालियर से बी के ज्योति बहन, एवं बैतूल से बी के तरुण भाई उपस्थित रहे। तीनों प्रशिक्षकों ने आर्थिक जगत के विभिन्न विषयों को लेकर ट्रेनिंग में सम्मिलित सभी बहनों और भाइयों को प्रशिक्षण दिया। सभी ट्रेनिंग के दौरान आध्यात्मिक पालन भी मिले इस लक्ष्य से वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका आदरणीय पंचशील बहन जी ट्रेनिंग में मुख्य रूप से उपस्थित रही। वही बैतूल सेवा केंद्र प्रभारी बी के मंजू बहन जी एवं सुनीता बहन जी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग में पधारे भाई बहनों की ठहरने भोजन इत्यादि की अति उत्तम व्यवस्था की गई।

Continue Reading

Brahma Kumaris Betul