Betul
Summer Camp 2022 “Aao Banaye Chamakti Duniya”
” आओ बनाये चमकती दुनिया ” बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का हुआ आयोजन
👉🏻🙏बैतूल। वर्तमान युग में बच्चों को स्कूली शिक्षा के अतिरिक्त कुछ सिखा पाना कठिन हो गया है। कार्य की व्यस्तता के चलते माता-पिता भी समय नहीं दे पा रहे हैं ऐसे में बच्चे मोबाइल गेम आदि में ही अपना ग्रीष्मकालीन अवकाश बिता देते हैं जिसके दुष्परिणाम सामने आते रहते हैं। इसी बात को ध्यान रखते हुए बैतूल की ब्रम्हाकुमारी संस्था ने बच्चों के लिए छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर ( समर कैंप ) का आयोजन किया है।
मंगलवार 24 मई की शाम 5 बजे बालाजीपुरम रोड स्थित नवनिर्मित भाग्यविधाता भवन में इस कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ। 24 मई से 29 मई तक चलने वाले इस कैम्प का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
ये रहे उपस्थित ….इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग की नीरजा शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी अपाला सिंह के साथ संस्था की बैतूल प्रमुख बीके मंजू दीदी ,संस्था की वरिष्ठ दीदी बी के सुनीता के साथ गुजरात से आई बी के सोनम दीदी , बीके नंदकिशोर मौजूद थे।
सोनम दीदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये बताया कि बच्चे आखिर क्यों भटक रहे हैं आखिर किस तरह से हम एक अच्छे पालक बन सकते हैं।
बीके मंजू दीदी ने बताया कि एबीसीडी ( आओ बनाये चमकती दुनिया ) के लोगो के साथ आयोजित इस बाल व्यक्तित्व विकास शिविर में बच्चों को जहां जीवन मूल्य,ध्यान राजयोग, सकरात्मक सोच, ख़ुद को जानना आदि सिखाया जायेगा वहीं परीक्षा के डर और तनाव को कैसे दूर करें यह भी सिखाया जा रहा है । शिविर के आरंभ तक करीब 100 बच्चे इस निशुल्क शिविर में शामिल हुये। शिविर में बच्चो का मार्गदर्शन करने के लिए वलसाड गुजरात से पधारी बी के सोनम , नवोदय विद्यालय के स्पोर्ट टीचर कमलेश देवकते , शासकीय विद्यालय सारणी से नेहा डेहरिया , आयुषी चौरसिया , बी के हेमलता मुख्य रूप से उपस्थित है .
👉🏻 इन सभी बच्चों के आवास भोजन आदि की सभी व्यवस्थाये ब्रह्माकुमारीज़ भाग्यविधाता भवन में ही की गई।
👉🏻 ड्राइंग-पेटिंग, कहानी लेखन आदि कलायें भी सिखाई जा रही ।
👉🏻 क्रिकेट , दौड़ , कुर्सी दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताओ का हो रहा आयोजन ।
👉🏻बच्चो को मिल रहा योगयुक्त सात्विक और पोष्टिक भोजन।
👉🏻डॉक्टर्स की टीम रख रही है बच्चो के स्वास्थ्य का ध्यान।
👉🏻फिट इंडिया कैंप और स्वच्छता रैली का हुआ आयोजन ।
👉🏻मानसिक स्वास्थ्य के लिए सिखाया जा रहा राजयोग मैडिटेशन।
👉🏻बच्चो को दी जा रही सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहने की शिक्षा
👉🏻परीक्षा के डर और तनाव को कैसे दूर करें यह भी सिखाया जा रहा है ।
Betul
विशाल आदिवासी सम्मेलन 2026 | ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल
आदिवासियों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण भी आवश्यक – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
आदिवासियों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण भी आवश्यक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल द्वारा आयोजित ‘विशाल आदिवासी महासम्मेलन’ में महामहिम राष्ट्रपति का ऐतिहासिक सम्बोधन
बैतूल: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा बैतूल में आयोजित ‘विशाल आदिवासी महासम्मेलन’ में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महामहिम राष्ट्रपति ने दीप प्रज्वलन कर तथा झंडा व कलश देकर सामाजिक जागृति अभियान का भव्य शुभारंभ किया।
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि केवल आर्थिक विकास से किसी समाज का पूर्ण उत्थान संभव नहीं है। वास्तविक और स्थायी सशक्तिकरण के लिए आर्थिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां व सम्बोधन:
-
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बैतूल में माननीय राष्ट्रपति का शुभागमन, आदिवासियों के समग्र उत्थान और कल्याण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
-
केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके: उन्होंने राष्ट्रपति जी की प्रेरक जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक साधारण आदिवासी कन्या से अपनी कर्मठता के बल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचना पूरे जनजातीय समाज के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है।
-
स्वागत भाषण (बी. के. मंजू बहन): ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल क्षेत्र की निदेशिका एवं महासम्मेलन की सूत्रधार बी. के. मंजू ने राष्ट्रपति जी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके बैतूल आगमन से संपूर्ण क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
-
सम्मेलन का उद्देश्य (बी. के. शैलजा बहन): भोपाल सबज़ोन की क्षेत्रीय निदेशिका बी. के. शैलजा ने सम्मेलन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताया कि समाज को सशक्त, नशा मुक्त, स्वच्छ, अंधविश्वास मुक्त और व्यसन मुक्त बनाने के संकल्प के साथ यह महासम्मेलन आयोजित किया गया है।
-
सांस्कृतिक प्रस्तुति: अनहद कला संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पार पारंपरिक आदिवासी गीत की तर्ज पर तैयार विशेष स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रपति जी का आत्मीय स्वागत किया।
विशिष्ट उपस्थिति
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (बैतूल प्रभारी) श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, ब्रह्माकुमारीज़ न्यायविद् प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बी. के. नथमल मंचासीन रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन ब्रह्माकुमारीज़ शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजक बी. के. लीना ने किया।
Betul
Lecture on Mind Management by Rajyogi Atmaprakash
Betul
बैतूल मे आयोजित ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन की अकाउंट ट्रेनिंग के समापन में पहुंचे सांसद डी डी ऊईके
बैतूल – ब्रह्मा कुमारीज के बैतूल स्थित भाग्य विधाता भवन में भोपाल जोन की टीचर बहनों एवं भाइयों के लिए तीन दिवसीय अकाउंट ट्रेनिंग का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के समापन पर बैतूल हरदा क्षेत्र के माननीय सांसद भ्राता डी डी उइके सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी ब्रह्माकुमारी बहनों से मुलाकात की तथा उन्हें ट्रेनिंग संपन्न होने तथा आगे की ईश्वरीय सेवाओं के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की। बैतूल सेवा केंद्र पर भोपाल जोन की बहनों को अकाउंट में प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल से बी के दीपेन भाई, ग्वालियर से बी के ज्योति बहन, एवं बैतूल से बी के तरुण भाई उपस्थित रहे। तीनों प्रशिक्षकों ने आर्थिक जगत के विभिन्न विषयों को लेकर ट्रेनिंग में सम्मिलित सभी बहनों और भाइयों को प्रशिक्षण दिया। सभी ट्रेनिंग के दौरान आध्यात्मिक पालन भी मिले इस लक्ष्य से वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका आदरणीय पंचशील बहन जी ट्रेनिंग में मुख्य रूप से उपस्थित रही। वही बैतूल सेवा केंद्र प्रभारी बी के मंजू बहन जी एवं सुनीता बहन जी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग में पधारे भाई बहनों की ठहरने भोजन इत्यादि की अति उत्तम व्यवस्था की गई।
-
Betul3 years agoअंतिम समय की तैयारी | BK Sharda Didi
-
Betul3 years agoखुशियों का पासवर्ड | PASSWORD OF HAPPYNESS |1st session | Dr SACHIN PARAB | Betul | 16/03/24
-
Betul3 years agoDe addiction training | Nasha Mukt Bharat Abhiyan | Dr Sachin Parab | 16/03/24
-
brahmakumaris Betul1 year agoSUMMER CAMP 2025 ”RAJYOGI KIDS”
-
Betul2 years agoबैतूल मे आयोजित ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन की अकाउंट ट्रेनिंग के समापन में पहुंचे सांसद डी डी ऊईके
-
Betul2 years agoLecture on Mind Management by Rajyogi Atmaprakash
-
Betul3 months agoविशाल आदिवासी सम्मेलन 2026 | ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल

























