Betul
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर तनाव प्रबंधन प्रवचनमाला का आयोजन
राजयोग मेडिटेशन से संभव है तनाव का प्रबंधन – बी के मंजु बहनजी
🇲🇰 ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर तनाव प्रबंधन प्रवचनमाला का आयोजन 🇲🇰
वर्तमान के भागदौड़ भरे जीवन और तनाव युक्त परिवेश मे स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से तनाव मुक्त रखना एक बहुत बड़ी चुनौती बनता जा रहा है , इसके लिए आवश्यक है कि हम स्वयं को जाने ,स्वयं से बाते करे और अपनी की विशेषताओ और कमियों का आकलन करे। जब हम स्वयं को तनाव ग्रस्त और असमर्थ पाते है तो यह आवश्यक हो जाता है कि हम मन को सर्वशक्तिमान परमात्मा पिता से जोड़े और अपनी आंतरिक शक्तियों का विकास करे ताकि हम परिस्थितियों का सामना कर सके। आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की सहज विधि ही राजयोग है जिसे हर किसी को अपने जीवन मे अपनाना चाहिए। ये कथन ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी मंजु बहनजी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित तनाव प्रबंधन शिविर मे कही । अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्रह्माकुमारीज़ के बैतूल सेवाकेंद्र द्वारा शहर के न्यू बारस्कर कालोनी मे त्रिदिवसीय तनाव प्रबंधन प्रवचन माला का आयोजन किया, जिसमे ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल की संचालिका एवं अनुभवी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी मंजु बहनजी ने सभी को तनाव प्रबंधन के विषय को गहराई से स्पष्ट किया तथा सभी को कॉमेंट्री द्वारा राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया । न्यू आइडीयल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दिलीप निंगड़े जी ने मंजु बहन जी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात की गई । तीन दिन चले इस शिविर मे कालोनी के की बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे जिन्होंने तीनों ही दिन इस विषय को ध्यान से सुना और राजयोग के महत्व को जानकार अपने जीवन मे इसे अपनाने का संकल्प लिया । 05 जून 2022 से 07 जून 22 चले इस कार्यक्रम मे बी के हेमलता बहन , बी के पूर्णिमा बहन , बी के नंदकिशोर , नागेश पवार (शिक्षक) मुख्य रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम का लाभ ले रहे सभी लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और ऐसे आयोजन बार बार करते रहने की ब्रह्माकुमारी बहनों से अनुरोध भी किया।
Betul
विशाल आदिवासी सम्मेलन 2026 | ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल
आदिवासियों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण भी आवश्यक – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
आदिवासियों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण भी आवश्यक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल द्वारा आयोजित ‘विशाल आदिवासी महासम्मेलन’ में महामहिम राष्ट्रपति का ऐतिहासिक सम्बोधन
बैतूल: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा बैतूल में आयोजित ‘विशाल आदिवासी महासम्मेलन’ में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महामहिम राष्ट्रपति ने दीप प्रज्वलन कर तथा झंडा व कलश देकर सामाजिक जागृति अभियान का भव्य शुभारंभ किया।
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि केवल आर्थिक विकास से किसी समाज का पूर्ण उत्थान संभव नहीं है। वास्तविक और स्थायी सशक्तिकरण के लिए आर्थिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां व सम्बोधन:
-
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बैतूल में माननीय राष्ट्रपति का शुभागमन, आदिवासियों के समग्र उत्थान और कल्याण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
-
केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके: उन्होंने राष्ट्रपति जी की प्रेरक जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक साधारण आदिवासी कन्या से अपनी कर्मठता के बल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचना पूरे जनजातीय समाज के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है।
-
स्वागत भाषण (बी. के. मंजू बहन): ब्रह्माकुमारीज़ बैतूल क्षेत्र की निदेशिका एवं महासम्मेलन की सूत्रधार बी. के. मंजू ने राष्ट्रपति जी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके बैतूल आगमन से संपूर्ण क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
-
सम्मेलन का उद्देश्य (बी. के. शैलजा बहन): भोपाल सबज़ोन की क्षेत्रीय निदेशिका बी. के. शैलजा ने सम्मेलन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताया कि समाज को सशक्त, नशा मुक्त, स्वच्छ, अंधविश्वास मुक्त और व्यसन मुक्त बनाने के संकल्प के साथ यह महासम्मेलन आयोजित किया गया है।
-
सांस्कृतिक प्रस्तुति: अनहद कला संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पार पारंपरिक आदिवासी गीत की तर्ज पर तैयार विशेष स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रपति जी का आत्मीय स्वागत किया।
विशिष्ट उपस्थिति
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (बैतूल प्रभारी) श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, ब्रह्माकुमारीज़ न्यायविद् प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बी. के. नथमल मंचासीन रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन ब्रह्माकुमारीज़ शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजक बी. के. लीना ने किया।
Betul
Lecture on Mind Management by Rajyogi Atmaprakash
Betul
बैतूल मे आयोजित ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन की अकाउंट ट्रेनिंग के समापन में पहुंचे सांसद डी डी ऊईके
बैतूल – ब्रह्मा कुमारीज के बैतूल स्थित भाग्य विधाता भवन में भोपाल जोन की टीचर बहनों एवं भाइयों के लिए तीन दिवसीय अकाउंट ट्रेनिंग का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के समापन पर बैतूल हरदा क्षेत्र के माननीय सांसद भ्राता डी डी उइके सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी ब्रह्माकुमारी बहनों से मुलाकात की तथा उन्हें ट्रेनिंग संपन्न होने तथा आगे की ईश्वरीय सेवाओं के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की। बैतूल सेवा केंद्र पर भोपाल जोन की बहनों को अकाउंट में प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल से बी के दीपेन भाई, ग्वालियर से बी के ज्योति बहन, एवं बैतूल से बी के तरुण भाई उपस्थित रहे। तीनों प्रशिक्षकों ने आर्थिक जगत के विभिन्न विषयों को लेकर ट्रेनिंग में सम्मिलित सभी बहनों और भाइयों को प्रशिक्षण दिया। सभी ट्रेनिंग के दौरान आध्यात्मिक पालन भी मिले इस लक्ष्य से वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका आदरणीय पंचशील बहन जी ट्रेनिंग में मुख्य रूप से उपस्थित रही। वही बैतूल सेवा केंद्र प्रभारी बी के मंजू बहन जी एवं सुनीता बहन जी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग में पधारे भाई बहनों की ठहरने भोजन इत्यादि की अति उत्तम व्यवस्था की गई।

















